कानपुर में BSF का पेपर रद्द, बार-बार सिस्टम बंद होने से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा; एग्जाम की नई डेट मिली
कानपुर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार-बार उनका सिस्टम बंद हो जा रहा था। इससे वे सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद इस केंद्र की तीनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया।