पश्चिम यूपी BJP टीम का ऐलान, नवाब सिंह ने 10 उपाध्यक्ष और 4 महासचिव बनाए, टोटल 37 नाम
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने 37 नेताओं की क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नागर ने वेस्ट यूपी बीजेपी कार्यसमिति में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 सचिव और 13 सदस्य मनोनीत किया है।