गोरखपुर क्षेत्रीय टीम की भाजपा ने की घोषणा, विनोद राय की टीम में 39 पदाधिकारी, 4 महामंत्री बने
यूपी भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्रीय टीम की भी घोषणा कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की इस टीम में 39 सदस्यों को मौका दिया गया है। इसमें 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 15 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।