निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा, योगी के मंत्री संजय बोले- हम सावन में भी खाते हैं
अयोध्या में मछली भोज को लेकर सीएम योगी के अजय राय पर हमले के बाद वार-पलटवार हो रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा। यह भी कहा कि वह सावन में भी मछली खाते हैं।