जब महावीरी झंडा बना आजादी की आवाज, बलिया की गलियों में आज भी जिंदा है वह इतिहास
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में महाबीरी झंडा जुलूस का लंबा इतिहास रहा है, जिसकी शुरुआत 1910 में हुई थी. यह जुलूस धार्मिक आयोजन के साथ-साथ आजादी के आंदोलन की विरासत भी है, अब अगला जुलूस बलिया शहर में सावन पूर्णिमा यानि 28 अगस्त को निकाला जाएगा, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं.