दुधवा टाइगर रिजर्व में बढ़ा गिद्धों का कुनबा: 380 गिद्धों की मौजूदगी से महका तराई का इकोसिस्टम, 7 दुर्लभ प्रजातियां दर्ज
Dudhwa Tiger Reserve Vulture: कभी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके प्रकृति के कुशल सफाईकर्मी यानी गिद्धों ने एक बार फिर तराई के जंगलों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व और इसके नजदीकी तराई क्षेत्र में इस वर्ष करीब 380 गिद्धों का कुनबा देखा गया है. जैव विविधता के लिए मिसाल बन चुके दुधवा में 7 दुर्लभ प्रजातियों की सक्रियता न केवल स्वस्थ इकोसिस्टम का प्रमाण है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी है.