गोरखपुर में स्कूल प्रबंधक पर छात्रा को शारीरिक संबंध के लिए दबाव देने का आरोप, ऑडियो वायरल
Gorakhpur Latest News : गोरखपुर में स्कूल प्रबंधक और छात्रा के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है. आरोप है कि स्कूल प्रबंधक छात्रा पर गलत काम के लिए दबाव बना रहा था. ऑडियो सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.