'झुमका गिरा रे' से ग्लोबल डिमांड तक… बरेली के सर्राफा बाजार और GDP को लगा रहे पंख
Bareilly ka Jhumka: भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ्तार और मजबूत जीडीपी ग्रोथ के बीच सर्राफा बाजार भी चमक बिखेर रहा है. जब भी आभूषणों और स्थानीय अर्थव्यवस्था की बात होती है, तो बरेली के मशहूर झुमके का नाम सबसे पहले आता है. यह केवल एक पारंपरिक आभूषण नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार, कारीगरी और देश-विदेश तक फैली पहचान के साथ अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाला एक सशक्त जरिया बन चुका है.