थाली में दाल के साथ निकला मरा हुआ मेंढक, नवोदय विद्यालय की मेस में छात्रों ने फेंकी थालियां
Navodaya Vidyalaya Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई के मेस में रविवार को सुबह मेस में हड़कंप मच गया. मेस में परोसी गई दाल में एक मरा हुआ मेंढक मिला. दाल में मेंढक देखकर छात्र बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने भोजन करने से साफ इनकार कर दिया. गुस्साए छात्रों ने थालियां फेंककर मेस में जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया.