'जब लगातार निर्माण हो रहा, तो बरसात में जलभराव कैसे?'… गोरखपुर में विकास कार्य को लेकर जनता ने खड़े किए सवाल
Gorakhpur News: गोरखपुर में बनाए गए कई पुल और ओवरब्रिज यातायात को आसान बनाने में मदद कर रहे हैं. जिन रास्तों पर पहले जाम की समस्या आम थी, वहां अब लोगों को कुछ राहत मिल रही है. मगर कई जगह अभी निर्माण कार्य चलने की वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है.