ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी बाजार में गजब ट्रेंड, बजट घरों के खरीदार कम, लग्जरी प्रॉपर्टी पर करोड़ों लुटाने को तैयार लोग
Greater Noida Property Rates: ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट बाजार में इन दिनों खरीदारों की पसंद बदलती नजर आ रही है. लो बजट प्रॉपर्टी की मांग जहां धीमी है, वहीं प्रीमियम और लग्जरी प्रॉपर्टी के लिए खरीदार ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं. अल्फा में 100 वर्ग मीटर की प्रॉपर्टी करीब 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पीआई, डेल्टा-3 और एनआरआई सिटी जैसे इलाकों में भी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. जानिए ग्रेटर नोएडा के किन इलाकों में प्रॉपर्टी के क्या रेट चल रहे हैं और आम खरीदारों के लिए EWS स्कीम से क्या उम्मीदें हैं.