घुटनों के मरीजों के लिए नई उम्मीद… 65 की उम्र में भी चढ़ सकेंगे सीढ़ियां, IIT कानपुर ने तैयार किया खास कार्टिलेज
Kanpur News: उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में दर्द, चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी कई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना देती है. अब ऐसे मरीजों के लिए आईआईटी कानपुर से उम्मीद की नई किरण सामने आई है. आईआईटी कानपुर और आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों ने करीब नौ साल की रिसर्च के बाद एक ऐसा कार्टिलेज तैयार किया है, जो घिस चुके घुटने के हिस्से की जगह लेकर उसे दोबारा काम करने में मदद कर सकता है. शुरुआती प्रयोगों में इसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं और भविष्य में यह तकनीक महंगी घुटना सर्जरी के मुकाबले कम खर्च वाला विकल्प बन सकती है.