कांग्रेस के गले में फंसा मछली का कांटा; योगी के हमले पर अजय राय ने फोटो दिखाने की चुनौती दी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में कांग्रेस, राहुल गांधी और अजय राय पर तीखे हमले बोले। उन्होंने रविवार को अयोध्या पहुंचे अजय राय पर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मछली भोज में शामिल होने का आरोप लगाया। अजय राय ने इस आरोप के जवाब में कहा है कि यदि वह फोटो दिखा दें तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा।