ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दादरी का सफर होगा आसान: न्यू हॉलैंड गोलचक्कर तक 7.37 करोड़ से बनेगी 6 लेन सड़क, जाम और जलभराव से मिलेगी मुक्ति
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन करने का निर्णय लिया है. नोएडा-सूरजपुर-दादरी मार्ग से न्यू हॉलैंड गोलचक्कर तक 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर करीब 7.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे. परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ अधूरी नालियों का निर्माण पूरा किया जाएगा. सड़क किनारों पर छिद्रयुक्त ग्रास पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे भारी ट्रैफिक जाम, जलभराव और उड़ती धूल की समस्या से वाहन चालकों को स्थायी राहत मिलेगी.