अगर आपमें भी है डांस का कीड़ा और बस मंच ढूंढ रहे, तो यहां होने वाला है ऑडिशन, फिल्म इंडस्ट्री तक जाने का मौका
Saharanpur News: अगर आप भी डांस के शौकीन हैं और बस अच्छे मंच की तलाश है, तो आपके लिए गोल्डन चांस है. दरअसल ऐसे बच्चों के लिए सहारनपुर में “INDIA’S Dance War” का बड़ा मंच लगने जा रहा है, जिसके माध्यम से बच्चों का सिलेक्शन कर सपनों की नगरी मुंबई तक पहुंचाना और फिल्म इंडस्ट्रीज में उतारना है.