ग्राउंड रिपोर्ट: नाव चलाने की नौबत तो कैसा स्मार्ट सिटी? 24 घंटे की बारिश से बरेली के मकानों में आईं दरारें, फट पड़े लोग
स्मार्ट सिटी बरेली में महज 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 381.1 मिलीमीटर बारिश ने नगर निगम के दावों को पूरी तरह धो डाला. शहर के पॉश इलाकों से लेकर पुराने मोहल्लों तक सड़कें सैलाब में तब्दील हो गईं, तो वहीं किशोर बाजार में सीवर रिसाव और पानी के दबाव से कई मकानों की नींव हिल गई और उनमें खतरनाक दरारें आ गईं. हालात इतने विकट हो गए कि जलमग्न गलियों में पार्षद को नाव पर उतरना पड़ा और कई परिवारों को घर छोड़ किराए पर पनाह लेनी पड़ी.