गोंडा की कुसुम मौर्य का कमाल: घर पर तैयार पथरी नाशक आयुर्वेदिक जूस की मुंबई और दिल्ली तक भारी मांग
कभी सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज अपने हुनर से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक स्थित रायपुर गांव की कुसुम मौर्य ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जड़ी-बूटियों की समझ विकसित करने वाली कुसुम आज घर पर ही पथरी नाशक आयुर्वेदिक जूस तैयार कर रही हैं, जिसकी मांग अब गोंडा से निकलकर दिल्ली, मुंबई, कानपुर और पंजाब तक पहुंच चुकी है.