कानपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी से 13.77 लाख की साइबर ठगी, पीएनबी कर्मचारी बन ठग ने व्हाट्सएप पर किया संपर्क
तिलकनगर निवासी रिटायर्ड वायुसेना ग्रुप कैप्टन 89 वर्षीय कमलाकान्त द्विवेदी से साइबर ठग ने पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बनकर 13.77 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया गया।