आगरा में शिल्पकारी गणेश मूर्ति पर भी दिखा रहे है हुनर, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात हो रही सप्लाई
आगरा के सेंटर पार्क के पास बड़े स्तर पर मूर्तियां बनाने का कार्य किया जाता है. यहां एक परिवार पिछले 20 वर्षो से गणेश मूर्ति बनाने का कार्य करते आ रहे है. मूर्ति कारीगर लीला देवी ने बताया कि वह इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाती है. उन्होंने कहा कि इस मूर्ति के काम में पुरा परिवार उनका साथ देता है. पहले वह अन्य स्थान पर यह कार्य करती थी, लेकिन अब करीब पिछले 20 सालों से यहां गणेश मूर्ति बना रही हैं.