कानपुर: पावर हाउस प्लांट रेलवे पुल के जॉइंट खुले, दिख रहीं सरिया, सेतु निगम ने दो माह पहले ही बनाया था पुल
पनकी पावर हाउस स्थित रेलवे ओवरब्रिज के जॉइंट खुल गए हैं। उनमें से सरिया बाहर निकल आई हैं। सेतु निगम ने दो माह पहले ही इस पुल को बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुल के एक्सपेंशन जॉइंट के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।