कानपुर: धंसे डाॅट नाले की जद में आए दो मकान, नोटिस जारी, मिट्टी कटान से मकान ढहने की आशंका
ईदगाह से ब्रह्मनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डॉट नाला धंसने से दो मकान भी जद में आ गए हैं। इस पर नगर निगम ने भवन स्वामियों को नोटिस दिया है। मकान गिरने की आशंका में नगर निगम ने भवन खाली करने के लिए कहा है।