कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले…'
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ यात्रियों को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत राष्ट्र है, मुगलिया सोच के लोग मुगलिया साम्राज्य में पल्लवित हुए. निश्चित रूप से आज जो उनकी मानसिकता तुष्टिकरण को लेकर है वह सनातन विरोधी है. वह उनकी इस बात से अंकित हो रहा है. तुष्टिकरण की मानसिकता को लेकर ही ऐसे बयान दे रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को गोंडा जनपद के दौरे पर थे, जहां उन्होंने देवीपाटन मंडल में अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने मौला रशीदी पर प्रतिक्रिया दी थी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘टीम प्रियंका’ से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-congress-major-organisational-reshuffle-six-new-aicc-secretaries-appointed-before-2027-election-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-3172006″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें:’टीम प्रियंका’ से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
<h3 style=”text-align: justify;”>’शिव भक्त कभी दंगाई नहीं हो सकता'
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री जयवीर सिंह ने आगे कहा, “भगवान शिव का सच्चा भक्त कभी दंगे नहीं हो सकता, निश्चित रूप से वह बहुत ही मेहनत और अपनी भावना के साथ गंगा जल लाता है.और आस्था के केंद्र शिवलिंग पर चढ़ाता है. कहीं भी अपनी ओर से कोई गलती नहीं करेगा. कुछ लोग ऐसे होते हैं कांवरिया के भेष में होते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.”
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या कहा था मौलाना रशीदी ने?
<p style=”text-align: justify;”>कांवड़ यात्रा को लेकर मौलाना रशीदी ने कहा था, आप उन लोगों को शिवभक्त बोलते हैं जो सड़कों पर बैठकर शराब पी रहे हैं, नशा कर रहे हैं, जो पुलिस वालों को वर्दी में रहते हुए मार देते हैं, स्कूल वैन के शीशे तोड़ देते हैं और बच्चों को जख्मी कर देते हैं. मरीज की वैन रोककर नारे लगाते हैं. ये शिवभक्त नहीं आतंकवादी हैं.” इस बयान के बाद हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी और मौलाना पर कार्रवाई की मांग की थी. जिस कारण यह मामला अब तूल पकड चुका है. कई जगह मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन भी हो चुके हैं. मौलाना पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/hapur-brajghat-kanwar-yatra-clash-tata-magic-driver-death-murder-case-two-firs-ann-3171967″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या