Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close
Search
National
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
By
August 7, 2026 3 Min Read
0
जिला प्रशासन और पुलिस ने सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. मोदीपुरम स्थित नमो भारत स्टेशन के पास मंच तैयार किया जा रहा है, जबकि हैलीपैड शोभित यूनिवर्सिटी में बनाया जा रहा है.
हवाई सर्वेक्षण करेंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा मेरठ पहुंचेंगे. इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के निकट बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.
कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. सीएम के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है. एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा है, जबकि कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
अधिकारियों ने लिया जायजा
शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी की.
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल एवं स्वच्छता बनाए रखने की व्यापक व्यवस्था की गई है. शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और प्रतिदिन लाखों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा को शिवभक्तों के सम्मान और आस्था के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है.
हेलीकॉप्टर से भी कई जगह हुई पुष्पवर्षा
यहां बता दें कि सवान में कांवड़ का विशेष महत्व है, जिसके चलते लाखों शिवभक्त हरिद्वार या किसी भी पवित्र नदी का जल शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. वेस्ट यूपी में बागपत, सहारनपुर , मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में फूल बरसाए जाएंगे. इसके अलावा भी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जा रही है.  कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
सीएम योगी ने बीते वर्ष भी की थी पुष्पवर्षा
कांवड़ यात्रियों पर बीते वर्ष भी सीएम योगी ने मेरठ के दुल्हैडा चुंगी से मोदीपुरम में फूल बरसाए थे. इस बार भी खुद सीएम कांवड़ यात्रियों का स्वागत करने आ रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गयी है.
वेस्ट यूपी में कई जिलों कांवड़ यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद किए गए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है. स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो सिका भी ध्यान रखा जा रहा है. हालाँकि कई जगह कांवड़ यात्रियों द्वारा हंगामे और मारपीट की खबरें भी आयीं, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में बताई गयी.  कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. साथ ही तेज आवाज में डीजे और उंचाई के मानकों का पालन भी कराया जा रहा है.
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले…'
Next
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से…', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
• UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
• दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
• लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
• स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
• कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026
Categories
• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme