एक ही घर की उजड़ गई दुनिया, महोबा में पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रिवई गांव में इंटर कॉलेज के पास शौचालय टैंक के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई. मृतकों में 14 वर्षीय प्रिंस अहिरवार, 11 वर्षीय रोशनी अहिरवार और 10 वर्षीय अंशुल अहिरवार शामिल हैं.