इन्होंने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक दिए, योगी का अजय राय पर बड़ा हमला; मछली भोज पर भी घेरा
सीएम योगी ने सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर जमकर हमला बोला। सीएम ने उन पर दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में मछली भोज को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि इन्हें देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा।