अयोध्या में मछली की भोज, यूपी की सियासत में विवाद की नई खोज, अजय राय ने CM योगी को किया चैलेंज
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मछली भोज का विवाद गहराता जा रहा है. हालांकि इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मैं तो बस कार्यक्रम में शामिल होने आया था. मछली खिलाने का कार्यक्रम निषाद समाज का था. बीजेपी निषाद समाज को अपमानित कर रही है. निषाद समाज बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी. योगी मेरी फोटो दिखाएं, अभी मैं इस्तीफा दूंगा.