VIDEO: 30 सेकंड में 16 थप्पड़ और 4 चप्पल…ग्राहक ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को पीटा
कानपुर में लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर गैस एजेंसी पर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने परिजनों को बुलाकर कर्मचारियों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 30 सेकंड के भीतर चप्पल, थप्पड़ और लात से मारपीट होती दिख रही है।