VIDEO: रील के चक्कर में जान से खिलवाड़, लखनऊ में लग्जरी कारों से युवकों का स्टंट
लखनऊ में रील बनाने का खतरनाक शौक युवाओं की जान पर भारी पड़ सकता है। पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर पर गुरुवार को लग्जरी कारों से स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक चलती कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।