VIDEO: 'पुष्प वर्षा करनी थी आंधी नहीं…' हेलिकॉप्टर के तूफान में उड़े कांवड़िये, बाइक, ठेला और इंसान
Jhansi Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ियों पुष्प पर पुष्प वर्षा के दौरन अफरा-तफरी मच गई. ओरछा से झांसी पहुंची कांवड़ यात्रा पर जब हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही थी, तभी पायलट ने हेलीकॉप्टर को बहुत नीचे ले कर चला गया. हेलीकॉप्टर की वजह से पैदा हुए तेज हवा के दबाव के चलते सड़क पर अचानक चक्रवाती तूफान जैसा माहौल बन गया. तेज हवा के झोंकों से बाइक सवार लड़खड़ाकर गिर पड़े, पेड़ों की डालियां टूट गईं और सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स-बैनर फट गए. वहीं एक दिव्यांग का चाय का ठेला हवा में उड़कर पलट गया.