Varanasi News: पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़, चोट के चलते आंख हुई लाल, पिछले 8 महीने से ICU में भर्ती
Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पद्मश्री प्रो. टीके लहरी से कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई है. परिजनों ने कार्डियोथोरेसिक विभाग के एक डॉक्टर पर गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. परिवार के मुताबिक, घटना के बाद प्रो. लहरी के चेहरे पर चोट आई और उनकी एक आंख लाल हो गई. शिकायत मिलने के बाद बीएचयू प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड बनाकर जांच शुरू कर दी है.