Varanasi Dev Deepawali: काशी में इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, होटल और नावों की एडवांस बुकिंग तेज, जानें शुभ मुहूर्त
Dev Deepawali Date Shubh Muhurat: मोक्षनगरी काशी में इस बार देव दीपावली का महापर्व बेहद अलौकिक और भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा. दिव्य आभा से जगमगाते 84 घाटों, 10 लाख से अधिक दीपों की रोशनी, लेजर शो और भक्ति रस में डूबने के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं.