Urad Farming : क्या उड़द की पत्तियों में दिख रहे जगह-जगह छेद? किसानों हो जाओ सावधान, ये बर्बादी के लक्षण
Urad farming tips : अगर उड़द की पत्तियों पर छोटे-छोटे छेद या कटी हुई पत्तियां दिखाई दे रही हैं तो किसान सावधान हो जाएं. लोकल 18 से गोंडा के दीनदयाल शोध संस्थान गोपालग्राम के कृषि विशेषज्ञ डॉ. हरपाल सिंह बताते हैं कि यह पत्ती छेदक कीट के प्रकोप का संकेत हो सकता है. इस कीट की सूंडी पत्तियों को खाकर उनमें छेद बना देती है. डॉ. हरपाल बताते हैं कि इस समय उड़द में फूल आने का समय है. किसानों को खेत में खरपतवार नियंत्रित रखना चाहिए. खेत साफ रखने से फसल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.