UPTET 2026: 5 सगे भाइयों ने एक साथ पास की यूपी टीईटी, जानें किसे मिले कितने अंक?
UPTET Result 2026:एक ही घर में जब पांच भाइयों की मेहनत का नतीजा एक साथ आया तो परिवार ही नहीं, पूरा गांव खुशी से झूम उठा. मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव में एक ही परिवार के पांच सगे भाइयों ने यूपी टीईटी 2026 की उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा पास की है. पांचों ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत परीक्षा दी थी. रिजल्ट में रोहित कुमार पांडेय 120.99 अंकों के साथ भाइयों में सबसे आगे रहे.