UPPSC में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रोफेसर ने दिव्यांग से 7.50 लाख ठगे, SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी
अमेठी में लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी दिलाने के नाम पर कॉलेज प्रोफेसर पर दिव्यांग युवक से 7.50 लाख रुपये लेने का आरोप है। नौकरी न मिलने पर रकम मांगने पर दिया चेक बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।