UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू दिया हैं. बुधवार को नोएडा-गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया है. लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया है. प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. मौसम विभाग ने आज 9 जुलाई को भी लखनऊ से आगरा और वाराणसी तक लगभग पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पश्चिमी संभाग में आज लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान हैं. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई हैं. जबकि पूर्वी संभाग में भी कही-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई हैं. अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

इन जिलों में बहुत भारी का अलर्ट

यूपी में आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, सँभल, रामपुर और बरेली में आज तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है. वहीं लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा और सुल्तानपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलगीढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, ललितपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, गोंडा, गाज़ीपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, आज़मगढ़, मऊ, गोरखपुर, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है.

यूपी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

आईएमडी के मुताबिक़ यूपी में अगले दो-तीन दिनों में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 9 और 10 जुलाई को पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश होगी. इसके बाद 11 और 12 जुलाई को पूर्वी संभाग भारी से बहुत भारी बारिश के चेतावनी दी गई है. इसके बाद बारिश का सिलसिला कम हो जाएगा. हालांकि अलग-अलग जगहों पर बूंदाबांदी होती रहेगी.

खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?