UP Weather: उन्नाव में बारिश के चलते गिरा मकान, रायबरेली में सड़कों पर पानी, अब मानसून बना मुसीबत
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. आलम यह है कि अब बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है. वहीं उन्नाव जिले में लगातार बारिश होने के कारण दो मंजिला मकान गिर गया, जिसमें सात लोग दब गए.