UP TGT Result 2026: 13 विषयों के 2,373 चयनित अभ्यर्थियों को मिला कॉलेज, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट
UP TGT College Allotment Result 2026: कई साल की तैयारी, परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद आखिरकार हजारों अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का इंतजार खत्म हुआ है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP TGT भर्ती के तहत 13 विषयों के 2,373 सफल अभ्यर्थियों को कॉलेज और स्कूल आवंटित कर दिए हैं.अब जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में है उनके लिए शिक्षक बनने के सपने की मंजिल और करीब आ गई है. अगर आपने भी इस भर्ती की परीक्षा दी थी तो जानिए आपको कौन सा कॉलेज मिला है और अलॉटमेंट की PDF कहां से डाउनलोड करनी है?