Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
By
July 23, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है. मुजफ्फरनगर पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये दल छात्रों के भविष्य की आड़ में उन्हें गुमराह कर रहे हैं और पत्थरबाजी के लिए उकसा रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया से बात करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, “जंतर-मंतर पर छात्रों की आड़ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नंगा नाच कर रही हैं. वे छात्रों को गुमराह कर रही हैं और उनसे पत्थरबाजी करवा रही हैं. युवाओं को एक तरीके से हिंसक आंदोलन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो निश्चित रूप से बहुत ही निंदनीय है.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-news-mayawati-attacks-bjp-amid-cjp-protest-and-ram-mandir-chadhava-chori-3164358″ target=”_self”>CJP के प्रदर्शन के बीच मायावती की अखिलेश यादव और राहुल गांधी को दो टूक, दिया बड़ा सियासी संदेश
<h3 style=”text-align: justify;”>’सरकार ने मांगें मानीं, फिर भी मुकर गए'
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार थी. उन्होंने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि (जितेंद्र जी) ने आंदोलनकारियों से बातचीत की और उन्हें आमंत्रित भी किया.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, “बातचीत हुई और जो मांगें उन्होंने रखीं, सरकार उनके लिए तैयार भी हो गई. लेकिन वे अपनी मांगों से ही मुकर गए. इससे साफ है कि उनका उद्देश्य बातचीत कर समाधान निकालना नहीं है, बल्कि देश के अंदर हिंसा और अशांति पैदा करना है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’नेताओं के बच्चे विदेश में, यहां युवाओं को भड़का रहे'
<p style=”text-align: justify;”>विपक्ष पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिन पार्टियों को देश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर घर भेजने का काम किया है, वे अब देश की संवैधानिक व्यवस्था को अपने हाथ में लेना चाहती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, “विपक्षी नेता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजते हैं (जैसे केजरीवाल का बेटा विदेश में पढ़ता है), लेकिन यहां देश के युवाओं को भड़काने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं. देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय, संसद न चलने देना और सड़क पर अराजकता फैलाना इनकी नीति बन गई है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’2027 के चुनाव में जनता सिखाएगी सबक'
<p style=”text-align: justify;”>कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि कानून और प्रशासन अपना काम सख्ती से कर रहा है. राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से विपक्षी दलों ने अराजकता फैलाने का काम किया है, आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के चुनावों में जनता इन्हें पूरी तरह उखाड़ कर फेंक देगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/allahabad-high-court-division-bench-divided-on-bulldozer-action-chief-justice-take-decision-ann-3164411″ target=”_self”>यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Next
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme