UP News: कुम्हारों का पुश्तैनी हुनर अब ले रहा आधुनिक रूप, इलेक्ट्रिक चाक और मशीनों से बढ़ रही सामान की डिमांड
Potter Community in Meerut: मेरठ में मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने का पारंपरिक काम अब सिर्फ हाथ के हुनर तक सीमित नहीं रह गया है. आधुनिक टेक्नोलॉजी ने कुम्हारों के इस पुश्तैनी कारोबार को नई रफ्तार दे दी है. पहले जिस काम को पूरा करने में दिन-रात मेहनत करनी पड़ती थी, अब मशीनों और इलेक्ट्रिक चाक की मदद से उसे कम समय में पूरा किया जा रहा है. खास बात यह है कि मिट्टी से अब सिर्फ दीये और मटके ही नहीं, बल्कि पेंटिंग, बोतल, कुल्हड़ और कई तरह के सजावटी सामान भी तैयार किए जा रहे हैं. टेक्नोलॉजी के इस बदलाव से युवाओं का पारंपरिक काम की ओर रुझान भी बढ़ रहा है. सरकार की योजनाओं से भी इस काम को सहारा मिल रहा है.