UP Kal Ka Mausam: यूपी में थम गई बारिश, मगर दस्तक देने को तैयार जल राक्षस, इन जिलों में चेतावनी
UP 29 August Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश की रफ्तार लगभग थम ही गई है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि, पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद अब ‘जल राक्षस’ यानी जलभराव और फ्लैश फ्लड का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विभाग ने कानपुर, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, महोबा, जालौन और झांसी समेत 11 जिलों में अचानक बाढ़ और जलभराव को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है.