UP Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बवंडर, यूपी में बारिश का तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट
UP Kal Ka Mausam:मौसम विभाग सोमवार के लिए उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से आ रहे सक्रिय टर्फ के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.