UP Floods Live: बाढ़ और बारिश से बदतर हुए यूपी के हालात, अब तक 10 लोगों की मौत, 6000 परिवार छतों पर रहने को मजबूर
Flood in UP Live News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है. सबसे ज्यादा संगम नगरी प्रयागराज के लोग दहशत में है. यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से कई परिवार छतों पर रहने को मजबूर हो गए है. यहां तक कि अलग-अलग शहरों से 10 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है. कुछ ऐसा ही हाल बंदायूं, कन्नौज, हरदोई, फरुर्खाबाद और लखीमपुर खीरी का भी है. आइए जानते हैं सारे शहर का हाल.