UP Floods: संगमतट डूबा! प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज पर पहुंचीं गंगा
यूपी के प्रयागराज में बाढ़ के हालात हो गए हैं। गंगा बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज पर पहुंच गई है। टोंस नदी के ढाई मीटर से अधिक बढ़ने पर छतनाग के आगे गंगा का प्रवाह रुका है। गंगा-यमुना के बढ़ रहे जलस्तर के कारण संगमतट से तीर्थपुरोहित और अस्थायी दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया है।