UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा! चंबल-बेतवा का दबाव बढ़ा, फिर बढ़ने लगी यमुना
प्रयागराज में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चंबल-बेतवा का दबाव बढ़ा और यमुना फिर बढ़ने लगी है। जलस्तर चार घंटे में तीन सेमी बढ़ा है। गंगा के घटाव की रफ्तार भी आधी हुई है। 50 सेमी से एक मीटर तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है।