UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से देवरिया में पानी में डूबे बरहज के घाट। सरयू खतरे के निशान से 75 से ऊपर पहुंच गई है। मैदानी इलाकों में पानी फैलने से फसलें डूब रही हैं। वहीं, प्रयागराज में टोंस-बेलन का पानी घटा और शाम को गंगा-यमुना का उफान भी थम गया।