UP Flood: बिजनौर में बाढ़ का खतरा, बुलंदशहर में गंगा की तबाही; सैकड़ों बीघा फसल डूबी
लगातार बारिश से बिजनौर और बुलंदशहर के खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से आबादी में पानी घुसने की आशंका है। बिजनौर के नजीबाबाद में मालन नदी के कमजोर तटबंध और अतिक्रमण से कछियाना, रम्पुरा समेत कई बस्तियां संवेदनशील हो गई हैं।