UP Election 2027: लखनऊ में ट्रिपल मोर्चा, अखिलेश का 'वोटर लिस्ट' वाला आरोप और एनकाउंटर पर भिड़ी BJP-SP
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, सपा और बसपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. लखनऊ में तीनों दलों की अहम बैठकें हुईं, जहां चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ. बीजेपी ने बूथ स्तर की तैयारियों पर जोर दिया, जबकि अखिलेश यादव ने महानगर अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की. मायावती ने 2007 के ‘सर्वसमाज’ फॉर्मूले और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए. वहीं, अखिलेश ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की साजिश का आरोप लगाया. शामली एनकाउंटर को लेकर सपा और बीजेपी आमने-सामने हैं.