UP Election 2027: यूपी के 226 शहरों में 50% से ज्यादा मुस्लिम आबादी, समझिए 2027 का असली सियासी समीकरण
Muslim voters in UP Politics: उत्तर प्रदेश के 857 शहरों और कस्बों के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 38.5% शहरी आबादी मुस्लिम है. इनमें 226 शहरों में मुस्लिम आबादी 50% से अधिक, 148 में 60% से ज्यादा और 96 कस्बों में 70% से अधिक है. कैराना, किरातपुर, ठाकुरद्वारा, चांदपुर, देवबंद और नजीबाबाद जैसे इलाकों में मुस्लिम आबादी का अनुपात काफी अधिक है. हालांकि ये आंकड़े विधानसभा क्षेत्रों के नहीं, बल्कि शहरी इलाकों के हैं. 2027 के चुनाव में इसका असर मुस्लिम वोट के साथ जाट, दलित या ओबीसी जैसे अन्य सामाजिक समूहों के गठजोड़ और विपक्षी वोटों के बंटवारे पर निर्भर करेगा.