UP Election 2027: क्या अयोध्या में फिर चलेगा राम मंदिर का जादू? जानिए क्या है स्थानीय जनता का मूड
Ayodhya Assembly Election Voters Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो चुकी है. भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देश-दुनिया के केंद्र में आई धर्मनगरी अयोध्या की राजनीतिक धड़कनें एक बार फिर तेज हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या आगामी चुनाव में भी राम मंदिर ही सबसे बड़ा सियासी मुद्दा रहेगा या फिर जमीनी मुद्दे समीकरण बदलेंगे? जानिए अयोध्या के स्थानीय मतदाताओं का क्या है मूड