UP Chunav 2027: कांग्रेस-सपा में गठबंधन पर जनवरी से सितंबर तक महाभारत ही क्यों हो रही? 170 सीटों पर पंजा अड़ा, अखिलेश को चाहिए ‘जिताऊ सीट’!
Congress SP Alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से सीधे 170 सीटों तक का भी अपना दावा ठोका है. दिया है, सपा का इतनी सीटों पर गठबंधन करने का मन अभी तक अटका हुआ है. वह सौ से कम सीटें देने पर राजी हो रही हैं. ऐसे में गठबंधन का गणित उलझ गया है.